Sunday, May 27, 2018

बजरंदल का आतंक

झारखंड के कोडरमा में बजरंदल का आतंक, समुदाय विशेष को गांव छोड़ने पर किया मज़बूर


झारखंड: कोडरमा थाना क्षेत्र के गांव कोलगरमा जो कोडरमा थाना के महज 8 किलोमीटर पूरब की ओर है, उस गांव में लगभग 250 घरों में से 20 मुस्लिम समुदाय के घर है।

इस गांव में लोग सदियों से एक साथ मिल जुल कर पूरे भाईचारे के साथ रहते आये है और अपने पर्व को एक साथ मिल जुल कर मानते हैं, वहीँ खेती और आजीविका का उपार्जन भी सामूहिक किया करते हैं।

कुछ साल पहले मुस्लिमों ने मस्जिद बनाया इसका विरोध गाँव के कुछ लोग करने लगे जिनका संबंध बजरंग दल से है। उनका कहना है कि अगर आप लोगों को गांव में रहना है  तो मस्जिद , मदरसा, अज़ान और नमाज़ का ख्याल छोड़ दीजिए।

इस बात को ले कर मुस्लिमों पे कई बार जानलेवा हमला भी किया है। पिछले साल 5 अप्रैल 2017 को राम रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिद में घुस कर तोड़फोड़ किया गया और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मार पीट भी किया गया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूपसे घायल भी हुए थे। गांव वालों का कहना है के इस घटना को लेके जो केस हमलोगों ने किया है उसमें धारा 307 रहने के बावजूद किसी को अरेस्ट नही किया गया, यही कारण है के आये दिन वो लोग हमलोगों के घर मे घुस कर मार पीट करते रहते हैं।

गांव में पिछले साल से मुस्लिम समुदाय के लोगों का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। इस तुगलकी फरमान के कारण मुस्लिम समुदाय को अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर झुमरी से राशन पानी लाना पड़ता है और गांव में सरकारी कुआँ से पानी पीने पर भी रोक लगा दिया गया। इसके अलावा खेत मे पानी पटाना भी बंद कर दिया गया जिस कारण लाखों का फसल बर्बाद हुआ गांव का कोई भी ग्रामीण मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात करता है तो बजरंग दल के नेताओं द्वारा उनसे जुर्माना वसूला जाता है। इस तरह मुस्लिमो के पूरे सामाजिक जीवन को कट गया है।

No comments:

Post a Comment